हरदोई: रेलवे स्टेशन हरदोई का डीआरएम मुरादाबाद ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन का डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह ने निरीक्षण किया और सुरक्षा को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।डीआरएम राजकुमार सिंह विशेष ट्रेन से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां लगभग 1 घंटे तक गहनता से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश रेल अधिकारियों को दिए। डीआरएम ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्वाइंट्स की गहनता से जांच के साथ की।