हरदोई: डीएम एमपी सिंह ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में बताया, ठंड के मद्देनज़र नगर पालिका व पंचायतों के रैन बसेरों को शुरू किया गया
Hardoi, Hardoi | Dec 11, 2024 डीएम एमपी सिंह ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में बताया ठंड के मद्देनजर नगर पालिका व पंचायतों के रैन बसेरों को शुरू किया गया है। उन्होंने ने बताया कि नगर क्षेत्र में तीन रैन बसेरे बनाये गए हैं। डीएम ने बताया कि अलाव भी जलवाने शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग बस स्टैंड आदि पर बस का इंतजार करते हैं और यदि रात में रुकना हो तो वे रैन बसेरे में रह सकते हैं।