बीते रोज़ 11 फरवरी को रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के खिलाफ बरेली के बहेड़ी अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के खिलाफ बहेड़ी बार ऐसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता आज 12 फरवरी दिन में करीब दो बजे बार ऐसोसिएशन के कार्यालय पर एकत्र हुए इसके बाद तमाम अधिवक्ताओं ने नगर के नैनीताल रोड पर नारेबाज़ी कर विरोध प्रदर्शन किया।