Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

• जिले के वॉटरफॉल एवं जोखिमपूर्ण स्थानों पर जा रहे लोगों को लौटाया जा रहा वापस • कलेक्टर ने वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण स्थलों पर न जाने की नागरिकों से की अपील कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। कलेक्टर के निर्देशानुसार अमरगढ़, दिंगंबर और कालियादेव वॉटरफॉल सहित इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए इनके पहुंच मार्गों पर टीमें तैनात की गई हैं। टीम द्वारा इन स्थानों पर जा रहे लोगों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर वापस लौटाया जा रहा है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

24 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

MORE NEWS

• संयुक्त संचालक ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं आंगनबाड़ी का निरीक्षण

• बैठक आयोजित कर की विभागीय कार्यों की समीक्षा

                        महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री हरिकृष्ण शर्मा ने सीहोर स्थित वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित समस्त सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पोषण कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सक्षम आंगनवाड़ी सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• संयुक्त संचालक ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं आंगनबाड़ी का निरीक्षण • बैठक आयोजित कर की विभागीय कार्यों की समीक्षा महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री हरिकृष्ण शर्मा ने सीहोर स्थित वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित समस्त सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पोषण कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सक्षम आंगनवाड़ी सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी कर रहे पानी के प्लांटों का निरीक्षण

            नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पानी के प्लांटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री श्री विजय कोली एवं उपयंत्री श्री वैभव लोवानिया द्वारा काहिरी प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल की गुणवत्ता जांचने के लिए आवश्यक ऑनसाइट टेस्ट किए गए और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी कर रहे पानी के प्लांटों का निरीक्षण नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पानी के प्लांटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री श्री विजय कोली एवं उपयंत्री श्री वैभव लोवानिया द्वारा काहिरी प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल की गुणवत्ता जांचने के लिए आवश्यक ऑनसाइट टेस्ट किए गए और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

महिलाओं को दी गई पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी 

                      महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जावर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। कानून के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति एवं संस्थान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

महिलाओं को दी गई पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जावर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। कानून के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति एवं संस्थान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी ने किया सीहोर के आरसेटी का निरीक्षण

                     भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री एस शशिकुमार और डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम चंदर द्वारा सीहोर के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं दिव्यांगजनों के लिए अगरबत्ती मेकिंग के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित हितग्राहियों द्वारा स्थापित स्वरोजगारों के अनुभवों को जाना।

      उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों तथा इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आईसीटी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के मांग आधारित आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने अपने घर पर एक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान आईसीटी के स्टेट डायरेक्टर श्री मदन जैन, राज्य परियोजना प्रबंधक  श्री धीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जयदीप भट्टाचार्य एवं जिला परियोजना प्रबंधन श्री दिनेश बरफा उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी ने किया सीहोर के आरसेटी का निरीक्षण भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री एस शशिकुमार और डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम चंदर द्वारा सीहोर के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं दिव्यांगजनों के लिए अगरबत्ती मेकिंग के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित हितग्राहियों द्वारा स्थापित स्वरोजगारों के अनुभवों को जाना। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों तथा इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आईसीटी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के मांग आधारित आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने अपने घर पर एक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान आईसीटी के स्टेट डायरेक्टर श्री मदन जैन, राज्य परियोजना प्रबंधक श्री धीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जयदीप भट्टाचार्य एवं जिला परियोजना प्रबंधन श्री दिनेश बरफा उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026