ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी ने किया सीहोर के आरसेटी का निरीक्षण
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री एस शशिकुमार और डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम चंदर द्वारा सीहोर के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं दिव्यांगजनों के लिए अगरबत्ती मेकिंग के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित हितग्राहियों द्वारा स्थापित स्वरोजगारों के अनुभवों को जाना।
उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों तथा इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आईसीटी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के मांग आधारित आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने अपने घर पर एक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान आईसीटी के स्टेट डायरेक्टर श्री मदन जैन, राज्य परियोजना प्रबंधक श्री धीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जयदीप भट्टाचार्य एवं जिला परियोजना प्रबंधन श्री दिनेश बरफा उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
1 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026