*गुरुग्राम पुलिस द्वारा विद्यार्थियों के लिए किया नशा मुक्ति जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार आयोजन।*
`गुरुग्राम: 01 अक्टूबर 2026`
▪️श्री प्रतीक IPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम गुरुग्राम के निर्देशन में दिनांक 01.10.2026 को गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्टारेक्स यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त गुरुग्राम अभियान को मजबूत बनाना था।
▪️इस दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि जीवन की चुनौतियों, तनाव एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ या व्यसन का सहारा लिए बिना योग, प्राकृतिक जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से किया जा सकता है।
▪️इस सत्र के दौरान प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं संतुलित जीवनशैली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया।
▪️इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे नशा मुक्ति अभियान की एंबेसडर बनकर अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में जागरूकता फैलाएँ तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
▪️ कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026