अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समय पर करें उचित निपटारा:- उपायुक्त सतबीर सिंह
- नागरिकों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए नागरिकों को करें संतुष्ट
- जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविरों में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं
रोहतक, 1 अक्टूबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध एवं उचित निपटारा सुनिश्चित किया जाये। अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर उन्हें संतुष्ट करें।
सतबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के प्रति कृत संकल्प है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किये गए है कि वे समाधान शिविरों की हर शिकायत का समयबद्ध एवं उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों की समस्याएं दूर हो सके। समाधान शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे निर्धारित अवधि में उचित समाधान करना है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित की गई है।
बॉक्स:-
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं:-
उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, नगराधीश शुभम व डीएसपी दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन समस्याओं का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाये। उन्होंने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभाग लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये तथा उचित रिपोर्ट भी भिजवाये। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चैधरी एवं एडवोकेट डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।
फोटो: 12 से 14
00 00 0 0 0 0 0 0 0
Uklana, Hissar | Oct 1, 2026