कुरई: सिवनी बनेगा आधुनिक कृषि का मॉडल, किसानों की आय बढ़ाने पर कलेक्टर नेहा मीना का ध्यान
Kurai, Seoni | May 8, 2026 सिवनी में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक आधारित कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शुक्रवार को बैठक में तिलहन-दलहन, रागी, सीताफल, मखाना और उद्यानिकी फसलों के विस्तार सहित पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता योजनाओं की समीक्षा की गई।