मदनपुर: दर्जी बिगहा मोड़ के पास भीषण टक्कर, टेलर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, खेत में गिरी गाड़ी, चालक घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क क्रॉस कर पेट्रोल पंप की ओर जा रही पिकअप गाड़ी में तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से काफी दूर जाकर खेत में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान पटना बीसीसीएल कार्यालय के स्टाफ चितरंजन कुमार चंद्र