मड़ावरा: सतवाँसा में लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
सतवाँसा में विगत दिनों एक लड़की ने कुआँ में कूदकर आत्महत्या कर ली थी इस मामले में परिजनों ने 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजवूर करने का आरोप लगाया था।इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने शव को सड़क किनारे रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात्रि करीब 11.30बजे जाम खुलवाया गया।