श्री गंगानगर: डेयरी व्यापारियों और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए संघ ने कलक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 1, 2026
खाद्य पेय मिष्ठान विक्रेता संघ, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में डेयरी व्यापारियों, पशुपालकों एवं दूध सप्लाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दोपहर 3बजे जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों द्वारा डेयरी व्यावसायियों व दूध विक्रेताओं को परेशान करने तथा रंगदारी मांगने के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।