गिरिडीह: टुंडी रोड की उसरी नदी से कई दिनों से लापता शुभम साव का शव बरामद, इलाके में सनसनी
कई दिनों से लापता शुभम साव का शव शनिवार को 3 बजे टुंडी रोड के उसरी नदी से बरामद होने की सूचना है। हालाकि फिलहाल यह शुभम का ही शव है इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुभम कुमार साव, 28 वर्षीय, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड भोरण्डीहा निवासी था और 27 सितंबर से लापता थे।।