हरिद्वार में गंगा घाटों की सफाई और कुंभ-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए नियमित गंगा बंदी की तारीखों का ऐलान हो गया है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के मुताबिक, 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अपर गंगा नहर में गंगा की धारा बंद रहेगी। इस दौरान घाटों की सफाई के साथ कुंभ के लिए निर्माणाधीन घाटों के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।
दशहरे से दीपावली के बीच होने वाली गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार के गंगा घाटों की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही कुंभ-2027 को लेकर निर्माणाधीन घाटों के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
गंगा बंदी की अवधि में सिंचाई विभाग और संबंधित एजेंसियां निर्धारित कार्यों को पूरा करने पर जोर देंगी। गंगा बंदी की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि गंगा बंदी के दौरान हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की आस्था के लिए सीमित मात्रा में गंगा की धारा का प्रवाह जारी रहेगा।
#हरिद्वार #गंगा_बंदी #गंगा_घाट #कुंभ2027 #हरिद्वार_न्यूज़ #गंगा_सफाई #हरकीपैड़ी #गंगा_मैया #कुंभ_की_तैयारी #उत्तराखंड_न्यूज़ #UttarakhandNews #HaridwarNews #Kumbh2027 #GangaRiver #GangaCleaning #HarKiPauri #BreakingNews #LatestNews #CitySpecialNews #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #धर्मनगरी_हरिद्वार #सनातन_धर्म #श्रद्धालु
Hardwar, Haridwar | Oct 18, 2026