गांगड़तलाई: भोगपुरा से गुजरात को जोड़ने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से वाहन चालक परेशान
गांगड़तलाई से तहसील कार्यालय होते हुए भोगापुरा से गुजरात सीमा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क करीब एक साल पहले बनी थी। अब यह सड़क करीब पांच जगह से धंस चुकी है। अनजान बाइक सवार, चारपहिया चालक अचानक उछलते हैं। संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका रहती है।