नावकोठी: ई-किसान भवन नावकोठी में प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक, ससमय किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने का लिया गया निर्णय
नावकोठी ई किसान भवन में प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति कई बैठक आयोजित कई गयी। इसकी अध्यक्षता प्रमुख अनिता देवी ने किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। सदस्यों ने ससमय किसानों को निर्धारित रेट पर उर्वरक उपलब्ध कराने की बात कही। नैनो यूरिया किसानों को लेने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा। डीजल अनुदान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन करना है।