नावकोठी: समसा में नवयुवक सेवा दल की बैठक,शिक्षा स्वास्थ्य आपदा और सामाजिक सरोकार के मुद्दे पर सेवा देने की योजना,कमेटी का हुआ गठन
समसा में नवयुवक सेवा दल के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षा स्वास्थ्य आपदा एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर निःशुल्क सेवा देने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में कांवड़ियों के जलाभिषेक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा रविवार के मध्य रात्रि से प्रखंड की सीमा पर कैंप लगाने की योजना बनाई गई। गौतम गोस्वामी को सेवादल का अध्यक्ष बनाया गया।