नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का हुआ आयोजन
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के समाधान के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के लिए एक नया मामला दर्ज किया गया। पांच लंबित मामले में से एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। दर्ज मामला बभनगामा के बालेश्वर शर्मा व भोला मिस्त्री का है। मौके पर को सूरज कुमार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,राजस्व कर्मचारी अखिलेश्वर राम आदि मौजूद थे।