महसी: फार्मासिस्ट के सहारे संचालित होता सीएचसी खैरीघाट, स्थानीय लोगों ने सीएमओ से की शिकायत, कागजों में 10 से 12 स्टॉप तैनात।
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के खैरीघाट स्थित सीएचसी सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे ही संचालित होता है। जबकि 10 से 12 डॉक्टर सहित स्टाफ की कागजों में तैनाती बताई जाती है। मंगलवार को नरोत्तमपुर गांव के कुछ मरीज इलाज के लिए पहुंचे तो वहां डॉक्टर की जगह फार्मासिस्ट इलाज करते दिखाई दिए। जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर जांच एवं कार्यवाही की मांग की।