महसी: रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत में गौवध करने का प्रयास, मौके पर पहुंचे ग्रामीण, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।।
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत का एक वीडियो बता कर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग गौवध करने का प्रयास कर रहे थे। गांव के कुछ लोग पहुंच गए और प्रयास कर रहे लोग भाग खड़े हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा। पुलिस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गई है।