महसी: माधव पुरवा में मवेशी के हमले से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।
हरदी थाना क्षेत्र के माधवपुरवा गांव में सोमवार को एक महिला पर मवेशी ने हमला कर दिया। हमले में घायल 50 वर्षीय राम दुलारी की मौत हो गई। गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला अपने दरवाजे पर स्थित खेत में गई हुई थी। अचानक वहां एक मवेशी आ गया। जिससे महिला बाहर भगने लगी। तभी मवेशी ने हमला कर घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी मौत हो गई।