सरकारी विद्यालयों में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, बच्चों और शिक्षकों के हाथों में झाड़ू...
पश्चिम चंपारण जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति सामने आ रही है। विद्यालयों की साफ-सफाई का जिम्मा जिस सफाई एजेंसी को सौंपा गया था, उस पर फिलहाल रोक लगाए जाने के बाद कई स्कूलों में सफाई का काम प्रभावित हो गया है। ऐसे में विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की सफाई की जिम्मेदारी अब बच्चों और शिक्षकों पर आ गई है। स्थिति यह है कि जिन बच्चों के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, वे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, शिक्षकों को भी पढ़ाई कराने के बजाय शौचालय और अन्य स्थानों की सफाई करते देखा जा रहा है। इससे विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कि साफ-सफाई जरूरी है, लेकिन इसके लिए निर्धारित व्यवस्था नहीं होने पर पढ़ाई का समय प्रभावित हो रहा है। बच्चों से सफाई कार्य कराया जाना भी गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि विद्यालयों में उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge