टीकमगढ़: बैदउआ गांव के समीप बाइक की टक्कर से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बैदउआ गांव के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम पुष्पा अहिरवार निवासी ग्राम इटाइल बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक से बनपुरा गांव से अपने गांव की ओर जा रही थी रास्ते में बैदउआ गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।