टीकमगढ़: कुड़याला गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
कुड़याला गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। लिधौरा निवासी रामलाल के परिजन ने बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ बाइक से धाप गांव से अपने गांव की और वापस आ रहा था रास्ते में कुड़याला गांव के पास एक ट्रैक्टर में उन्हे टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और रामलाल घायल हो गया। घायल का अस्पताल मे उपचारकिया जा रहा है।