बड़ौत: बिनौली के मंगल बाजार में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Baraut, Bagpat | Mar 5, 2025 बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो बिनौली मंगल बाजार का बताया जा रहा है। बिनौली थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि मारपीट से सम्बन्धित वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो में मारपीट कर रहे युवकों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।