बड़ौत: पट्टी तिरगरान कस्बा दोघट निवासी को अवैध विस्फोटक पदार्थ बनाने के आरोप में गिरफ्तार, अवैध पटाखे बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 5, 2025 थाना दोघट पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से निर्मित/अर्धनिर्मित करीब 37 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि आरोपी आसिफ पुत्र इकराम निवासी पट्टी तिरगरान कस्बा दोघट को गिरफ्तार किया है।