हरदोई: अल्लापुर तिराहे के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, ज़िला अस्पताल किया गया रेफर
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 पाली थाना क्षेत्र के साजनपुर गांव निवासी शिवकुमार बाइक से अपनी ससुराल शाहजहांपुर जाने के लिए घर से निकला था।तभी अल्लापुर तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक जा टकराई जिसमें शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।लोगों ने एंबुलेंस से शिवकुमार को पीएचसी भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।