हरदोई: कटियामऊ में छप्पर के नीचे चल रहा अस्पताल,कैंसर मरीज का हो रहा था इलाज,CMO रोहताश कुमार बोले मामले में कार्यवाई की जा रही
Hardoi, Hardoi | May 29, 2024 कछौना इलाके के कटियामऊ में एक ढ़ाबे पर टीन शेड में एक अवैध अस्पताल का संचालन हो रहा था जहां छप्पर के नीचे कैंसर मरीज का इलाज किया जा रहा था।एसीएमओ ने छापा मारकर इस अस्पताल को सीज कर दिया है।सीएमओ डॉ रोहताश कुमार ने बताया कि पूरे मामले पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है साथ ही जिस नोडल अधिकारी के द्वारा इसका रजिस्ट्रेशन किया गया था उससे भी जवाब तलब किया जा रहा।