हरदोई: बिलग्राम में दो किशोरों के बाल मुंडवाकर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला,ASP बोले कार्यवाई की जा रही है
Hardoi, Hardoi | May 29, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।जिसमें बाल मुंडवाए और उनके गले में जूते की माला पहनाकर पीटते हुए उनका जुलूस निकाला गया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जल्द ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।