हरदोई: बहलोली गांव में आम के बाग में पड़ा मिला अक्षय कुमार का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के बहलोली गांव निवासी मूलचंद का 27 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार का शव गांव में ही स्थित एक आम के बाग में पड़ा पाया गया।सुबह बाग में शव को पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।