चाईबासा व्यवहार न्यायालय परिसर में एक युवक को कथित रूप से गलत पहचान के आधार पर हिरासत में लेने की घटना को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने आपातकालीन बैठक कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।