बाँदा :-थाना बबेरू क्षेत्रांर्गत ग्राम जुगरेहली में मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हए थाना बबेरू पुलिस द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️अभियुक्तों द्वारा दिनांक 09/10.10.2026 की रात्रि को ग्राम जुगरेहली में मकान के दरवाजा की कुंडी तोड़कर आभूषण की कि गई थी चोरी । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण व रुपए बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11/12.10.2026 की रात्रि को थाना बबेरू पुलिस द्वारा मकान के दरवाजा की कुंडी तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम जुगरेहली की रहने वाली केशनिया पत्नी कमलेश द्वारा दिनांक 10.10.2026 को थाना बबेरू पर सूचना दी कि दिनांक 09/10.10.2026 की रात्रि को उनके घर के दरवाजा की कुंडी तोड़कर उनके सोने/चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में दिनांक 11/12.10.2026 की रात्रि थाना बबेरू को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को वंशीपुरवा मोड़ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण व रुपए बरामद हुए । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
*बरामदगी-*
▪️01 नाक की नथुनी पीली धातु
▪️01 जोडी टप्स पीली धातु
▪️08 मीना सफेद धातु
▪️03 छोटे कड़े सफेद धातु
▪️03 बाली सफेद धातु
▪️04 बिछिया सफेद
▪️01 पेटी सफेद धातु
▪️01 पैर की छागल सफेद धातु
▪️01 जोड़ी पायल सफेद धातु
▪️01 जोडी छोटी पायल सफेद धातु
▪️5100/- रु0 नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. साहिल पुत्र इसरार निवासी ग्राम हरदौली थाना बबेरु जनपद बांदा ।
2. शरीफ उर्फ बनिया पुत्र सुबराती निवासी ग्राम हरदौली थाना बबेरु जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 333/26 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना बबेरू जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. संजय द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक थाना बबेरू
2. उ0नि0 शैलेश यादव
3. कां0 सूर्यांश
4. कां0 इन्द्रजीत
5. कां0 अनूप कुमार
Atarra, Banda | Oct 12, 2026