बाँदा :-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को थाना कमासिन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार साथ ही 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 01 कटी हुई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्टस बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.10.2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया । गौरतलब हो कि थाना बबेरू क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार द्वारा थाना बबेरू पर सूचना दी गई कि दिनांक 05.10.2026 को मढ़ीदाई देवी जी को मंदिर के पास से अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना बबेरू में अभियोग पंजीकृत किया गया था । दिनांक 11/12.10.2026 की रात्रि थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग थाना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बबेरू रोड कस्बा कमासिन से गिरफ्तार किया गया । मौके से चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 01 कटी हुई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स आदि बरामद हुए हैं । जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि दिनांक 05.10.2026 को थाना बबेरू क्षेत्र के मढ़ीदाई देवी जी को मंदिर से व 10.10.2026 को जनपद चित्रकूट के प्राचीन मुखारबिन्द सीढ़ीयो के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी । पुलिस द्वारा इस संबंध में और गहनता से जांच की जा रही है कि इसके द्वारा और कितने स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । साथ ही घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*बरामदगी-*
1. 01 मोटरसाइकिल (चोरी के)
2. 01 कटी हुई मोटरसाइकिल की चेचिस
3. 02 रिम
4. 01 साइलेंसर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. कमल पुत्र नरेश निवासी कस्बा कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 330/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बबेरू जनपद बांदा ।
2. मु0अ0सं0 267/26 धारा 317(2) बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त कमल-*
1. मु0अ0सं0 360/25 धारा 115(2)/324(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना बबेरू जनपद बांदा ।
2. मु0अ0सं0 159/26 धारा 115(2)/126(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3(2)(v)(a) एससी एसटी एक्ट थाना बबेरू जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. संतोष ओझा प्रभारी निरीक्षक थाना कमासिन
2. उ0नि0 मनीष कुमार शर्मा
3. हे0कां0 सत्येन्द्र कुमार
4. कां0 देवांश चौहान
Atarra, Banda | Oct 12, 2026