बदौसा में स्कूल के अध्यापक पर छोटी बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच*
*बाँदा।* थाना बदौसा क्षेत्र के एक स्कूल में अध्यापक द्वारा छोटी बच्ची के साथ गलत काम करने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए हैं और उसका समुचित मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ के बयान भी अंकित कराए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
इस संबंध में *क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह* ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी है।
Atarra, Banda | Oct 12, 2026