कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस लौटाई
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन तुषार बोरा ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि साइबर सेल कोटद्वार पर पन्नू राम निवासी- लक्ष्मणझूला द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी को ऑनलाइन मुनाफा दिलाने का झांसा देने के नाम पर आवेदक से साढ़े तीन लाख रूपये ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस पर साइबर सेल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही की ।