कासगंज: रोडवेज बस स्टैंड के समीप रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को मारी टक्कर, रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए माधोपुरी की रहने वाली महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर ने बताया, कि वह रोज की तरह अपनी स्कूटी से न्यायालय जा रही थी। जैसे ही वह रोडवेज बस स्टैंड के सामने पहुंची। तभी रोडवेज बस संख्या यूपी 78 जे एच 8748 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गई उनके गंभीर चोटें आयीं।