कासगंज: कावड़ यात्रा को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजारों में कावड़ रुट पर हटवाया अतिक्रमण
शनिवार की देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजारों में कांवड़ रूट पर अतिक्रमण हटवाया। सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कांवड़ यात्रा के रूट पर अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि उनकी दुकानों के सामने किसी तरह का कोई अतिक्रमण न हो। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।