कासगंज: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम लटूरी सिंह पुत्र किशोरी लाल है। अभियुक्त सदर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बरीखेड़ा का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।