कासगंज: कावड़ यात्रा में ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को एसपी ने पुलिस लाइन में किया ब्रीफ, जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश
शनिवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने पुलिस लाइन में उन पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया जिनकी ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगी हुई है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करने, कांवड़ियों द्वारा सहायता मांगे जाने पर तत्काल सहायता उपलब्ध किये जाने सहित अन्य निर्देश जारी किए।