कासगंज: पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन आंदोलन के तहत सहावर तहसील में हुआ पौधारोपण, एसडीएम ने स्कूली बच्चों के साथ लगाए पौधे
कासगंज की सहावर तहसील में शनिवार को पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ आंदोलन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सहावर एसडीएम कोमल पवार ने बताया कि स्कूली बच्चों, प्रधान, तहसीलदार, तहसील कर्मियों और अधिवक्ताओं के माध्यम से सहावर तहसील में 150 पौधों को रोपित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की इस अभियान में वह अपनी सहभागिता निभाए।