कासगंज: दुष्कर्म के मामले में ज्योति वाले बाबा ने जिला न्यायालय में किया सरेंडर, 12 साल से फरार चल रहे थे बाबा
सोरों के बदरिया मौहल्ला निवासी जगदीश गिरी उर्फ ज्योति बाले बाबा के विरुद्ध सोरों थाने में एक दलित जाति की महिला ने वर्ष 2012 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बाबा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बाबा 12 साल से फरार थे। बाबा ने विशेष न्यायाधीश अनूसुचित जाति जनजाति की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।