जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड अंतर्गत हरदीमोह में सन्देहहास्पद स्थिति में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। ठंड लगने से मृत्यु होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।