गुण्डरदेही: कलेक्टर से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर स्वास्थ्य विभाग ने RHO को किया निलंबित
स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) यशवंत कुमार साहू की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद RHO द्वारा कलेक्टर से कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीएमएचओ डॉ. जे.एल. उइके ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया है।