ग्राम भोथीपार में कोसिरिया यादव समाज का भव्य समागम: पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने दी गीता ग्रंथ पूजन की बधाई ग्राम थीपार (खपरी) के पंचायत पायला में कोसिरिया यादव समाज द्वारा 'सर्किल स्तरीय गीता ग्रंथ पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन' का गरिमामय आयोजन किया गया।भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना और भव्य कलश शोभायात्रा से कार्यक्रम का आगाज हुआ। दोपहर में विधि-विधान से गीता ग्रंथ का पूजन किया गया। समाज के नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।