पानसेमल: पानसेमल क्षेत्र के शिक्षकों ने निकाली रैली, TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पानसेमल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने और नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने ब्लॉक स्तरीय रैली निकाली। शिक्षक सब्जी मंडी पार्क से रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया है।