राजगढ़ी: टीमों ने घटना स्थल से जानकीचट्टी तक नदी के किनारे चलाया तलाशी अभियान
आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम द्वारा यमुनोत्री पैदल मार्ग स्थान नौ कैंची भूस्खलन क्षेत्र मे पुनः लापता यात्री की खोजबीन घटना स्थल से जानकीचट्टी तक नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया गया। बारिश के कारण उक्त टीमों द्वारा आज की खोजबीन सर्चिंग कार्य रोक दिया गया है। लापता लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।