राजगढ़ी: बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर खड़ी एक बाक में अचानक लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पलिका क्षेत्र बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर खड़ी एक बाइक पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के व्यापारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। खड़ी बाइक पर अचानक लगने से कुछ देर के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाइक पर आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।