यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अवरुद्ध मार्ग को आज पुनः आवागमन हेतु सुचारु कर दिया गया है। जानकीचट्टी से तीर्थयात्री अब नियंत्रित एवं क्रमबद्ध रूप में यमुनोत्री धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, तथा वापसी के दौरान तीर्थ यात्री एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से जानकीचट्टी पहुंचेंगे।