राजगढ़ी: यमुनोत्री धाम में सर्च ऑपरेशन आज भी जारी रहा, नहीं मिला कोई पता
यमुनोत्री धाम में नौ कैंची के पास गत सोमवार को हुए भूस्खलन में कुछ लोग दब गए थे। जिसमें एक को सकुशल निकाला गया, तथा दो के शव बरामद हुए थे। उक्त स्थान पर अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है जिसे देखते हुए आज एनडीआरफ टीम द्वारा संदिग्ध जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन लापता लोगों का कोई पता नहीं चला।