राजगढ़ी: एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने नौ कैंची बैंड के पास मलबे में दबे दो लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया
रेस्क्यू अभियान तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक भी दोनों लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। बीते सोमवार यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरक गई थी,जिसके मलबे में पांच तीर्थयात्री दब गए थे,एक घायल 0यात्री को रेस्क्यू टीम ने निकाल दिया था। जबकि मलबे से पिता-पुत्री का शव भी बरामद हो गए थे। जबकि दो यात्री अभी लापता चल रहे हैं।