हथुआ: हथुआ में संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना की समय सीमा बढ़ाने की मांग, 30 जून तक विस्तार का प्रस्ताव
हथुआ नगर पंचायत में संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना (ओटीएस) की समय सीमा बढ़ाने की मांग उठी है। नगर उपसभापति ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर योजना की वर्तमान समय सीमा 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 30 जून 2026 तक करने का अनुरोध किया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि नगर पंचायत के कई वार्डों में अब भी घरों और दुकानों की मापी का कार्य अधूरा है।